✝️ नॉर्थ-वेस्टर्न गोस्सनर एवेंजेलिकल लुथेरन चर्च
छोटानागपुर एवं असम
सिनोड युवा संघ
द्वितीय युवा सम्मेलन 2026
📍 स्थान
बन्दरचुआं पेरिस मुख्यालय, पश्चिमी डायोसिस (छ.ग.)
✨ यीशु सहाय ✨
प्रिय भाइयों एवं बहनों, आप सभी को आमंत्रित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि सिनोड युवा संघ द्वारा आयोजित "द्वितीय युवा सम्मेलन 2026" दिनांक 17-19 अक्टूबर 2026 तक बन्दरचुआं पेरिस मुख्यालय, पश्चिमी डायोसिस (छ.ग.) में सुनिश्चित किया गया है।
🎯 मूल विषय
मसीह में हमारी पहचान
इफिसियों 2:10
📖 खण्ड विषय
-
डिजिटल युग में पवित्रता एवं गवाही
व्यवस्थाविवरण 30:15-19 -
ईश्वरीय बुलाहट एवं सेवकाई
इफिसियों 4:1 -
जुबली:दर्शन खोना नहीं, विरासत को आगे बढ़ाना
नीतिवचन 29:18; भजन संहिता 78:4-7
⭐ विशेष बातें
- 💃 सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200, समय 6 मिनट, प्रतिभागी वेशभूषा में भाग लेवें।
- 🎵 भजन होड़ प्रतियोगिता, रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200, समय 3 मिनट ।
- 🧠 क्विज प्रतियोगिता, रजिस्ट्रेशन प्रति ग्रूप - ₹200, एक पेरिस से एक ग्रूप ही भाग ले सकते हैं।
- 🏛️ डायोसिस/पेरिस सभी प्रकार के केंद्रीकरण लेते आवें
- 🍞 प्रभु भोज का अनुष्ठान दिनांक 18/10/2026
- 👥 सभी प्रतियोगिता में प्रत्येक पेरिस से एक ही टीम का रजिस्ट्रेशन
- 🛏️ सोने के लिए बिछावन की सामग्री साथ लाएं
- 💧 पेयजल हेतु गिलास/बोतल साथ लाएं
- 🧥 मौसम अनुसार गर्म अथवा सर्द कपड़े लाएं
- 📖 बाइबल, गीत-पुस्तक, नोटबुक, पेन, टॉर्च आदि साथ लाएं
- 🪪 सम्मेलन स्थल में बैज लगाना अनिवार्य है
- ✅ अंतिम दिन 19 अक्टूबर 2026 को सभी अधिकारी - प्रतिभागीगण आदिवासी परिधान में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे
- 🚫 व्लॉगिंग (Vlogging) सख्त मना है
🙏 आपका हार्दिक स्वागत है 🙏
आइए, मिलकर मसीह में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करें।

